पीएम मोदी और सीएम योगी लौटा लाए अयोध्या का प्राचीन वैभव: ब्रजेश पाठक
डिप्टी सीएम ने वरिष्ठ भाजपा नेता नागेंद्र त्रिपाठी के आवास जाकर उनकी माता जी को दी श्रद्धांजलि
मेंहदावल, संतकबीरनगर। अयोध्या भगवान राम की जन्मस्थली के साथ ही देश की आध्यात्मिक राजधानी भी है। हाल के वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या की खोया वैभव एक बार फिर वापस लौट रहा है। दुनिया भर के सनातनी 22 जनवरी का बड़ी बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं। भगवान श्रीराम के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही पूरे भारत में रामराज्य कि स्थापना हो जाएगी।
उक्त बातें मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलौली में वरिष्ठ भाजपा नेता नागेंद्र त्रिपाठी के आवास पर उनकी माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कही। उन्होंने कहा कि एक समय था कि अयोध्या जाने वालों पर गोलियां चलती थीं। चारों तरफ गंदगी का साम्राज्य होता था।
जिस अयोध्या रेलवे स्टेशन पर गिनी चुनी ट्रेनें ही पहुंचती थीं वहां से वंदे भारत समेत दर्जनों ट्रेनें देश के कोने-कोने तक का आवागमन शुरू कर चुकी हैं। अयोध्या का इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुनिया के सभी प्रमुख देशों को अयोध्या से जोड़ रहा है। कुल मिलाकर अयोध्या का खोया वैभव एकबार फिर लौट आया है। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी के हाथों रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होते ही देश में रामराज्य स्थापित हो जाएगा।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रयंबक त्रिपाठी, सांसद प्रवीण निषाद, विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी, सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, धनघटा विधायक गणेश चौहान, पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, राकेश मिश्र, अष्टभुजा प्रसाद शुक्ल, इंद्रजीत मिश्र, विधायक श्यामधनी राही, गणेश पाण्डेय, अमर राय, रामललित चौधरी, कौशलेश सिंह दीपू, उर्मिला त्रिपाठी, सुनीता अग्रहरि समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
पीएम मोदी और सीएम योगी लौटा लाए अयोध्या का प्राचीन वैभव: ब्रजेश पाठक pic.twitter.com/EiZMxyHiYh
— Amrit Vichar (@AmritVichar) January 4, 2024
यह भी पढ़ें: रायबरेली: अस्पताल परिसर में आग का गोला बनी एंबुलेंस, मचा हड़कंप