कासगंज: खुदा के सजदे में झुके हजारों सिर, मांगी अमन चैन शांति की दुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार: कुर्बानी का प्रतीक ईद उल अजहा (बकरीद) का त्योहार मुस्लिम समाज द्वारा सोमवार को उत्साह संग मनाया गया। सुबह सबसे पहले ईदगाह स्थित पुरानी और नई ईदगाह  पर मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की गई।

दोनों ही प्रमुख मस्जिदों पर मुस्लिम समाज के हजारों लोगों ने पहुंच कर अल्लाह की बारगाह में सजदा किया और देश में अमन शांति को दुआ मांगी। इसके बाद एक -दूसरे को गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दी।

गले मिलकर दी मुबारकबाद
उनको त्योहार की बधाई देने के लिए सर्व समाज के लोग व पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे और लोगों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद शहर की अन्य प्रमुख मस्जिदों में भी नमाज हुई जहां लोग अपने बच्चों को साथ लेकर नमाज करने पहुंचे। इसके बाद लोगों ने घरों में पहुंच कर कुर्बानी की रस्म पूरी की।

तीन दिन चलेगा कुर्बानी का दौर
ईदगाह, शाही जामा मस्जिद,बडी जामा मस्जिद समेत सभी मस्जिदों में विश्व में अमन चैन की दुआ के साथ नमाज के बाद कुर्बानी का चक्र शुरू हुआ, जो 19 जून को सूर्यास्त के पहले तक चलेगा।

यह भी पढ़ें- कासगंज: ईद-उल-जुहा आज, कुर्बानी को लेकर घर-घर हुई तैयारियां 

संबंधित समाचार