श्रीनिवास राव यादव बने तेदेपा की आंध्र इकाई के अध्यक्ष, चंद्रबाबू नायडू ने नियुक्त किया 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरावती। तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गाजूवाका के विधायक पी. श्रीनिवास राव यादव को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह जिम्मेदारी अब तक कृषि मंत्री के. अच्चानायडू निभा रहे थे। नायडू ने विश्वास जताया कि विशाखापत्तनम तेदेपा संसदीय दल के अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके यादव नई जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में रविवार को पार्टी के ‘एक्स’ हैंडल पर नियुक्ति पत्र साझा किया। 

यह भी पढ़ें- बंगाल: राज्यपाल ने राजभवन में तैनात पुलिस कर्मियों को तुरंत परिसर खाली करने का आदेश, जानिए वजह

संबंधित समाचार