बागपत: थूकने पर टोका तो युवक ने पड़ोसी के 11 कबूतर मार डाले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में घर के आगे थूकने पर टोके जाने के बाद एक युवक ने पड़ोसी के पाले गए 11 बेज़ुबान कबूतरों को मौत के घाट उतार दिया। बागपत के पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमपाल सिंह ने बताया कि एक साथ 11 कबूतरों को मारे जाने की इस घटना के पीछे महज छोटी सी …

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में घर के आगे थूकने पर टोके जाने के बाद एक युवक ने पड़ोसी के पाले गए 11 बेज़ुबान कबूतरों को मौत के घाट उतार दिया। बागपत के पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमपाल सिंह ने बताया कि एक साथ 11 कबूतरों को मारे जाने की इस घटना के पीछे महज छोटी सी बात थी।

उन्होंने बताया कि घटना शहर कोतवाली इलाके के देशराज मोहल्ला निवासी धर्मपाल ने कबूतर पाल रखे हैं। उसके घर के बाहर पड़ोसी राहुल ने थूक दिया था और धर्मपाल का इतना कसूर था कि उसने ऐसा करने से उसे रोका तो आपस में कहासुनी हो गई थी।

क्षेत्राधिकारी ने बताया गया कि राहुल ने धर्मपाल के कबूतरों को मारने की धमकी देते हुए उसके मकान की छत पर चढ़ गया और उसके पाले गये 11 कबूतरों की ईंटों से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि कबूतर पालक धर्मपाल की तहरीर पर आरोपी राहुल के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

संबंधित समाचार