Good news : भीषण ठंड में जरूरतमंदों को राहत देगा मिशन आत्मसंतुष्टि का ये रथ, जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। ग़रीब,बेसहारा और असहायों का दर्द समझते हुए मिशन आत्मसंतुष्टि संस्था ने ठंड से ठिठुरते लोगों के लिए सर्दी राहत रथ रवाना किया है। संस्था के संस्थापक राजवर्धन सिंह राजू का कहना है कि रथ में ज़रूरतमंद लोगों के लिए कपड़े, कम्बल, स्वेटर, जैकेट,चाय और बिस्कुट जैसी चीज़े मौजूद रहेंगी।

मिशन आत्मसंतुष्टि संस्था के धर्मशाला रोड नटवीर पुलिया स्थित कार्यालय पर गुरुवार को पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान और पालिकाध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर ने सर्दी राहत रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संस्थाध्यक्ष राजू ने कहा कि पिछले साल की तरह इस साल भी उन्होंने ज़रूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के लिए रथ रवाना किया है। सर्दी राहत रथ शहर के चौराहों और मुख्य मार्गों पर घूम-घूम कर ज़रूरतमंदों की ज़रूरत को पूरा करेगा। 

उन्होंने बताया कि मिशन आत्मसंतुष्टि शुरुआत से समाजसेवा में जुटी हुई है। संस्था बुज़ुर्गो की देखभाल से ले कर उनका खान-पान और दवा इलाज से ले कर लावारिस शवों के अंतिम संस्कार जैसे कामों को करते हुए समाजसेवा में अपनी अलग पहचान बना चुकी है। इस दौरान ठाकुर सोम सिंह,शिवम सिंह,प्रवीण सिंह राजन,मुन्ना सिंह,इंद्रेश सिंह,शिवम् सिंह,चंदन,अंकित,आमिर मंसूरी,अनूप सिंह,मुईन,नदीम,अनवारूल व आदि लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -ओडिशा: पेंटिंग, शॉल और गुड़ सहित सात उत्पादों को मिला जीआई का दर्जा, मिलता है विशिष्ट उत्पादों को अलग खूबियों की वजह से

संबंधित समाचार