अमेठी: पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर चोर गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर भैंस चोर गैंग के खिलाफ अमेठी पुलिस की बड़ी कार्यवाही सामने आई है। मुंशीगंज व पीपरपुर पुलिस की संयुक्त टीम की घेराबंदी और मुठभेड़ में एक शातिर चोर गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने एक बोलेरो गाड़ी, दो तमंचा, दो जिंदा कारतूस व 33,500 रुपये नगद के साथ तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा है।
 
अमेठी एसपी के निर्देश पर मुंशीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक अखण्डदेव मिश्र मय हमराह द्वारा शुक्रवार को क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु सरायखेमा के पास मौजूद थे कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दीपक गुप्ता अपने साथियों के साथ चोरी करने की नियत से सफेद बोलेरो गाड़ी से अमेठी से मुंशीगंज की ओर आ रहा है। 

उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मुंशीगंज द्वारा सरायखेमा के पास वाहन चेकिंग की जाने लगी तभी अमेठी की ओर से एक बोलेरो गाड़ी आती दिखाई दी जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो रोकने की बजाय गाड़ी तेजी से चलाकर मुंशीगंज की तरफ होते हुये भादर की ओर भागने लगा, मुंशीगंज पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन का पीछा करते हुये थाना पीपरपुर पुलिस को घेराबन्दी करने के लिए बताया गया। 

उक्त सूचना पर तत्काल उनि संदीप राय थानाध्यक्ष पीपरपुर मय हमराह द्वारा टिकरिया चौराहा के पास पहुंचकर भाग रहे वाहन को आगे से रोक लिया गया व पीछे से मुंशीगंज पुलिस टीम द्वारा पहुंचकर घेर लिया गया तो बोलेरो वाहन सवार अभियुक्त गाड़ी से उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुये भागने लगे, अभियुक्तों के फायर से आरक्षी मनीष कुमार पाल के हाथ में गोली लग गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायर करने पर 1 शातिर चोर को गोली लगने से सभी साथियों ने फायरिंग बन्द कर आत्मसमर्पण कर दिया।

ये भी पढ़ें -बहराइच: 21 साल पुराने मामले में भाजपा विधायक सुरेश्वर को 2 साल की सजा, 2500 रुपए का अर्थदंड

संबंधित समाचार