बाराबंकी में शीतलहर के बीच हुई बारिश से बढ़ी ठंड, गलन बढ़ने से कांपते दिखे गरीब! प्रशासन के इंतजाम हुए नाकाफी

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

बाराबंकी। सुबह कोहरे व शाम को गलन से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। तापमान में गिरावट से ठंड में इजाफा होता जा रहा है। गलन के साथ हुई बारिश से ठंड और बढ़ गई है। एेसे में जहां सड़कों में रोज की तरह आवागमन कम दिख रहा है। वहीं कामकाज पर भी ठंड का असर साफ दिख रहा है। लोग घरों में हीटर व अलाव के सहारे ठंड दूर भगा रहे हैं।

Untitled-9 copy

शुक्रवार को भी पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। तामपान में गिरावट आने से ठंड जोरों पर हैं। जगह-जगह अलाव जो घरों में हीटर जल रहे हैं। ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले ही आधे माह तक अवकाश घोषित कर रखा है। ठंड के चलते कार्यालयों में भी कामकाज पर असर दिख रहा है।

राहगीरों को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन द्वारा अलाव और रैन बसेरों के किए गए इंतजाम भी नाकाफी साबित होते दिख रहे हैं। लोगों को स्वयं अलाव आदि की व्यवस्था करनी पड़ रही हैं। शुक्रवार को जहां दिन का तामपान 16 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं रात का तापमान 13 डिग्री तक रिकार्ड किया गया। शुक्रवार की शाम को बारिश होने और हवाएं चलने ठंड और बढ़ गई।

तहसील क्षेत्रों में अभी भी लापरवाही

बजट मिलने के बाद भी तहसील क्षेत्रों में अभी भी अलाव आदि की व्यवस्था नहीं की गई है। नाम मात्र इक्का-दुक्का स्थानों पर ही अलाव जल रहे हैं। ऐसे में राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह हाल तब है जब जिला प्रशासन द्वारा सभी तहसीलों को अलाव जलवाने के लिए 50-50 हजार रुपये की धनराशि भेजी जा चुकी है। बावजूद इसके जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं कंबल वितरण की रफ्तार भी सुस्त दिख रही है।

यह भी पढ़ें: बाराबंकी: दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने सुनाई 10 साल कठोर कारावास की सजा, लगाया अर्थदंड

संबंधित समाचार