Prayagraj news : बेफिक्र ट्रैफिक और वसूली से भर गया खजाना
प्रयागराज, अमृत विचार। सड़क पर फर्राटा भर रहे लाखों वाहनों को नियंत्रित करने में जुटा यातायात विभाग खुद बेपटरी है। टीआई से लेकर सिपाही और दरोगा के पड़ खाली पड़े है। लिहाजा कार्यालय में खामोशी और मनमानी दोनों का संगम देखने को मिल रहा है। बीते पांच सालों में सर्वाधिक राजस्व वसूली का खिताब हासिल करने वाला विभाग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहा है।
बता दें कि यातायात विभाग बीते पांच सालों से विभाग की मूलभूत सुविधाओं को पूरा नही कर रहा है। बिना सुविधाओं के सर्वाधिक राजस्व वसूली का रिकार्ड भी बनाया है। अगर बीते साल 2023 में नवम्बर माह की बात करे तो यातायात विभाग ने कुल 1लाख 60 हजार 500 चालान बाईक और कार का किया। नवंबर माह तक इसकी राजस्व वसूली का आंकड़ा देखा जाए तो लगभग 20 लाख 60 हजार 700 रुपये आई। इतनी राजस्व वसूली आने के बाद भी यातायात विभाग मूलभूत सुविधाओं के लिए रो रहा है।
इन प्रमुख चौराहो पर लगता है जाम
शहर में जाम से निजात नहीं मिल पा रहा है। शहर के कई प्रमुख चौराहे है जहां अधिक समय तक जाम की स्थिति बन रहती है। रामबाग, निरंजन पुल, गऊघाट, अरेल मोड़ नैनी, मुठ्ठीगंज चौराहा सहित कई चौराहे है जहां जाम की समस्या रहती है।
नहीं हो सकी नीलामी, कबाड़ हो गई करोड़ों की सम्पत्ति
वाहनो को चालान या सीज करने के बाद थाने पर भेज दिया जाता है। जिसके बाद उन वाहनो का मामला कोर्ट में लंबित पड़ा होने के कारण वह थाने पर ही कबाड़ हो रहे है। ऐसे में शहर और गंगापार व यमुनापार में थानो पर रखे वाहनो की कीमत को आंका जाये तो अरबों की सम्पत्ति कबाड़ हो चुकी है।

विभाग में स्टाफ का आंकड़ा
टीआई- 8 - 2 अधिक
सिपाही - 29 - 432
दरोगा - 63 - 122
होमगार्ड - 400 - 600
- वाहन चालान - 1लाख 60 हजार 500
- यातायात वसूली - 20 लाख 60 हजार 700 रुपये
मामले - यातायात व न्यायालय
पांच लाख से अधिक पेंडिंग
न्यायालय वसूली - 1 लाख 22 हजार 930 रुपये
वर्जन-
यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। वाहनो का चालान करने के साथ समय समय पर जागरूकता कार्यक्रम कर लोगो को जागरूक किया जाता है। जिससे यातायात नियमों का सही से पालन हो सके।
-शिवराम यादव, एसपी यातायात
विभाग में काफी स्टाफ नहीं है। कम संसाधनों में यातायात की व्यवस्था को सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। काफी हद तक सुधार हुआ है।
-अमित कुमार, टीआई प्रशासन
ये भी पढ़ें -अयोध्या जाने वाले ड्रॉइवरों को दी जाएगी अच्छे आचरण की ट्रेनिंग, परिवहन विभाग ने बनाया ये स्पेशल प्लान
