बरेली: गाली देने का विरोध करना पड़ा भारी, सपा नेता पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आरोपियों ने लाठी-डंडे व लोहे की राड से किया घायल

बरेली,अमृत विचार। सपा नेता को शराबी युवक को गाली देने से मना करना भारी पड़ गया। सपा नेता को उसने अपने साथियों के साथ लाठी-डंडो व लोहे की राड से इतना पीटा की वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से आठ के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

जानकारी के अनुसार थाना फरीदपुर के वाहनपुर गांव निवासी कप्तान सिंह यादव पुत्र परमेश्वरी सिंह ने बताया कि वह फरीदपुर विधानसभा के सपा पूर्व उपाध्यक्ष व यादव उत्थान कमेटी के जिला अध्यक्ष हैं। उनके निवास पर शुक्रवार को कार्यक्रम था। इस दौरान उनके गांव का धीरेंद्र पुत्र जगतपाल शराब के नशे में आकर गाली-गलौज करने लगा। 

कप्तान सिंह यादव ने उसे गाली देने से मना किया तो आरोपी अपने साथ महेश पुत्र रामभरोसे व अन्य जयदेव, समेत आधा दर्जन लोगों ने उन पर लाठी-डंडो व लोहे की राड से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। उनकी कार को तोड़फोड़ दिया। जब उन्होंने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई तो आरोपियों ने भी क्रास एफआईआर दर्ज करा दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कप्तान सिंह यादव को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं दोनों ही तरफ से आठ लोगों के खिलाफ थाना फरीदपुर में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

ये भी पढ़ें- 

संबंधित समाचार