अयोध्या: श्रीराम एयरपोर्ट विस्तारीकरण की राह नहीं हो रही आसान
अयोध्या, अमृत विचार। रामनगरी अयोध्या में श्रीराम एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की प्रक्रिया आसान नही है, शासन प्रशासन द्वारा जोर जबर्दस्ती से भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी किसानों के साथ संघर्ष करेगी। उक्त आरोप जिला प्रशासन पर किसानों के साथ सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पांडेय पवन ने प्रेस वार्ता कर लगाया। …
अयोध्या, अमृत विचार। रामनगरी अयोध्या में श्रीराम एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की प्रक्रिया आसान नही है, शासन प्रशासन द्वारा जोर जबर्दस्ती से भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी किसानों के साथ संघर्ष करेगी। उक्त आरोप जिला प्रशासन पर किसानों के साथ सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पांडेय पवन ने प्रेस वार्ता कर लगाया। धरमपुर के किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचकर पूर्व राज्यमंत्री को अपना दर्द सुनाया।
किसानों की मौजूदगी में पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय पत्रकार वार्ता कर किसानों के समर्थन में संघर्ष का एलान किया। बताया कि अयोध्या मे श्रीराम एयरपोर्ट विस्तारीकरण योजना के लिए अधिग्रहित हो रही जमीनों के मुआवजे में भेदभाव हो रहा। आरोप लगाया कि कम मुआवजा देने के अलावा धर्मपुर के किसानों से जबरदस्ती का व्यवहार किया जा रहा है। जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि जमीन अधिग्रहण के सहमति पत्र पर दुर्व्यवहार व गलत आचरण कर जबरदस्ती हस्ताक्षर कराया जा रहा है। यही नहीं धर्मपुर गांव के होमगार्ड जवानों नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी देकर जबरदस्ती जमीन अधिग्रहण के पत्र पर हस्ताक्षर करा लिया।
दूसरी ओर आरोप लगाते हुए धरमपुर के किसान रामलौट तिवारी आदि ने कहा कि जिला प्रशासन गलत ढंग से व धमकी देकर किसानों से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करा रहा है। एयरपोर्ट के विस्तारीकरण में जनौरा, नंदापुर व धर्मपुर तीन गांव आ रहे हैं। जिसमें मुआवजे को लेकर काफी असमानता है। जो किसानों को नागवार गुजर रहा है और धर्मपुर के गांव के किसान जमीन देने को तैयार नहीं हो रहे है। किसानों के समर्थन में पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पांडेय पवन ने सड़क पर उतरकर संघर्ष की बात कही है। इस दौरान धरम पुर के तमाम किसान मौजूद रहे।
