बरेली: एलएलएम की 99 सीटों पर 941 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध तीन महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय कैंपस की कुल 99 सीटों 865 अभ्यर्थियों ने सोमवार को प्रवेश परीक्षा दी। रुविवि परिसर के चार केंद्रों पर आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। प्रवेश परीक्षा के दौरान कोविड नियमों के लिए जारी किए गए निर्देशों का पूरी तरह से …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध तीन महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय कैंपस की कुल 99 सीटों 865 अभ्यर्थियों ने सोमवार को प्रवेश परीक्षा दी। रुविवि परिसर के चार केंद्रों पर आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। प्रवेश परीक्षा के दौरान कोविड नियमों के लिए जारी किए गए निर्देशों का पूरी तरह से पालन कराया गया।

रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से एमएससी माइक्राबायोलॉजी और एलएलएम की प्रवेश परीक्षा में 1311 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 941 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 370 गैरहाजिर रहे। इस बारे में रुविवि के मीडिया प्रभारी डा. अमित कुमार सिंह ने बताया कि एलएलएम की 99 सीटों के लिए 1202 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 865 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 337 लोग अनुपस्थित रहे। वहीं, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी में 109 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 76 उपस्थित एवं 33 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

संबंधित समाचार