रायबरेली: पैसे का लालच देकर धर्मांतरण करा रहे चार आरोपी गिरफ्तार, कई वर्षों से चल रहा था खेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। रविवार को बेहटा सातनपुर में चल रहे धर्मांतरण की सूचना मिलते ही हिंदू संगठन सक्रीय हो गए। भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर धर्मसभा में उपस्थित महिलाओं और पुरुषों से जानकारी की तो सम्मिलित ग्रामीण लोगों ने पैसे का लालच देकर  धर्मांतरण करवाने की बात स्वीकार की। 

कार्यकर्ताओं की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें चार लोगों को आरोपी मानते हुए पुलिस थाने ले गई। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

बेहटा सातनपुर निवासी पुष्पराज पुत्र इन्द्र कुमार ने थाने में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि रविवार को उसके गांव के रामप्रकाश पुत्र साहबदीन के घर पर ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा चल रही थी। जिसमें उसके गांव के और खीरों, हरीपुर मिरदहा सहित आसपास के कई गांवों के काफी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे सम्मिलित थे। उसने भाजपा के ब्लाक स्तरीय पदाधिकारी अजय कुमार उर्फ गुड्डू नाती के साथ रामप्रकाश के घर पर पहुंचकर वीडियोग्राफी की। 

इस दौरान वहां उपस्थित लोगों ने बताया कि उन्हें पैसे का लालच देकर बेहटा सातनपुर निवासी मनोज कुमार कुशवाहा पुत्र गौरीशंकर, रामप्रकाश पुत्र गुरुदीन, शंकर बक्स खेड़ा मजरे सगुनी निवासी प्रदीप कुमार लोधी पुत्र और उन्नाव जिले के थाना क्षेत्र मौरावां के गांव जयसिंह खेड़ा मजरे लोटना निवासी देशराज रैदास पुत्र शीतल जबरन धर्मांतरण करा रहे हैं। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर हिरासत में ले लिया गया है। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: 1008 कुश वाटिका में जप, रोजाना एक लाख लोग खाएंगे भंडारा, 14 से होगा श्रीगणेश

संबंधित समाचार