लखनऊ में नहीं मिलेगा मीट, अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के चलते मीट विक्रेता संघ का बड़ा निर्णय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा के चलते लखनऊ में 22 जनवरी को मीट की सभी दुकाने बंद रहेंगी। इस बारे में लखनऊ के मीट विक्रेता संघ की ओर से घोषणा की गई है।  लखनऊ में मांस की दुकानें चलाने वाले ऑल इंडिया जमीअतुल कुरैश संगठन ने इस मामले में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को पत्र लिखा है। संगठन के राष्ट्रीय सचिव शहाबुद्ददीन कुरैशी ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को पत्र लिखते हुए कहा है कि हम सभी मीट कारोबारी लोग अवधवासी हैं।

jj
मीट विक्रेता संघ की ओर से उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को सौंपा गया ज्ञापन-फोटो अमृत विचार

 

उन्होंने पत्र में लिखा है कि अवध् क्षेत्र अयोध्या के श्रीराम मंदिर में श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा में सद्भभावना बनाये रखने के लिए सर्व सम्मति से ये निर्णय लिया गया है। ऐसे में 22 जनवरी को लखनऊ के सभी क्षेत्र में मीट कारोबार बंद रहेगा। उन्होंने उप मुख्यमंत्री को बताया कि इस संबंध में सभी मीट कारोबारियों को भी अवगत करवा दिया गया है कि 22 जनवरी को लखनऊ मे मीट न बेचा जाये।  

ये भी पढ़े:- नो योर आर्मी फेस्टिवल 2024 ने कराया सुरक्षा का एहसास, कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा बदलाव के दौर में सेना, लोगों ने कही ये बात

संबंधित समाचार