कासगंज: जिले से भूख हड़ताल में शामिल हुए दर्जनों कर्मचारी और शिक्षक 

पुरानी पेंशन बहाली के लिए अलीगढ़ में सोमवार को शुरू हुई चार दिवसीय भूख हड़ताल

कासगंज: जिले से भूख हड़ताल में शामिल हुए दर्जनों कर्मचारी और शिक्षक 

कासगंज, अमृत विचार: पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच के तत्वावधान में सोमवार के अलीगढ़ में शुरू हुए चार दिवसीय भूख हड़ताल आंदोलन में जिले से दर्जनों शिक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लिया। सरकार से पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किए जाने की मांग की। 

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री रमेश चंद्र वर्मा के नेतृत्व में सुबह जिले से कर्मचारियों एवं शिक्षकों का दल अलीगढ़ के रेलवे मनोरंजन सदन में पहुंचा। जहां प्रस्तावित भूख हड़ताल में सहभागिता निभाई। जिला मंत्री ने बताया कि आठ जनवरी से शुरू हुआ क्रमिक भूख हड़ताल 11 जनवरी तक चलेगी।

कर्मचारी पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किए जाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंडलस्तरीय इस हड़ताल में मंडल के सभी जिलों से पहुंचे कर्मचारियों ने सहभागिता की है। रमेश चंद्र, संजीव कुमार, संतोष यादव , विजनेश यादव,गिरिराज किशोर, हिमांशु उपाध्याय, रामवीर सिंह,विजय कुमार, देवेंद्र पांडेय,अजय कुशवाह, रुमाल सिंह ,सत्यभान सिंह, मनोज, देवेंद्र प्रताप, अशोक कुमार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- कासगंज: ठंड से ठिठुर कर तीर्थ नगरी में युवक की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त