कासगंज: शहर में एसपी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल मार्च, बस्तियों और बाजारों में भ्रमण कर देखी सुरक्षा व्यवस्था
कासगंज, अमृत विचार: नवागत एसपी ने रात को शहर में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। बस्तियों और बजारों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था देखी। सार्वजनिक स्थलों पर ड्यूटियां चेक की। संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की। बिना आवश्यक काम के देर रात तक न घूमने की हिदायत दी।
शनिवार को जिले में नए कप्तान के रूप में अर्पणा रजत कौशिक ने कार्यभार भ्रमण किया।इसी के साथ ही उन्होंने पुलिसिंग को व्यवस्थित करना शुरू कर दिया है। थानों के निरीक्षण के साथ साथ वह कानून व्यवस्था दुरूस्त करने पर जोर दे री हैं। रविवार की देर रात एसपी पुलिस बल के साथ शहर में भ्रमण को निकली।
सोरों गेट पुलिस चौकी से पैदल मार्च करते हुए एसपी ने शहर के प्रमुख बाजारों, उप बाजारों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भ्रमण किया। सार्जवजनिक स्थलों पर लगी पुलिस की ड्यूटियां चेक की। पैदल मार्च के दौरान संदिग्घ दिखाई दिए लोगों को रोक कर उनसे पूछताछ की। देर रात घूमने का कारण पूछता।
एसपी ने हिदायत दी कि बिना आवश्यक कार्य के देर रात तक बाजारों में न घूमें। उन्होंने सीओ अजीत चौहान को निर्देश दिए कि रात्रि गश्त को दुरुस्त किया जाए। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुमित त्रिपाठी, एसआई संजीव कुमार, महिला थानाध्यक्ष सरिता तोमर सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- कासगंज: 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती समारोह मनाएगा व्यापार मंडल
