बदायूं: बिजली की चिंगारी से घर में लगी आग, लाखों का नुकसान
बदायूं, इस्लामनगर, अमृत विचार : कस्बा इस्लामनगर के मोहल्ला लाल बाग में सोमवार को बिजली की चिंगारी से एक घर में आग लग गई। इससे घर में सामान के साथ-साथ नकद 80 हजार रुपये भी जलकर राख़ हो गए। राजस्व विभाग की टीम ने आग से नुकसान का आकलन करने नही पहुंच सकी। सोमवार दिन में करीब दो बजे कस्बे के मोहल्ला लाल बाग निवासी इस्लाम पुत्र असलम शेख जी के मकान के में अचानक आग लग गई।
इससे परिवार के लोग घबरा गए। सूचना मिलने पर एसएचओ हरेंद्र सिंह भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। मोहल्ले वालों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। तब तक आग में बेड, सोफा, अलमारी, फ्रिज, गेहूं, राशन का सारा सामान, चारपाई, पहने ओढ़ने के कपड़े,और अस्सी हजार हजार रुपये भी जल गए।
ये भी पढ़ें - बदायू: साइकिल सवार छात्र को ट्रक ने रौंदा, मौत
