बरेली: युवती के साथ दुष्कर्म मामले में सुनाया फैसला, आरोपी को सात साल कैद
बरेली, अमृत विचार: छह साल पहले घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी फतेहगंज पूर्वी ग्राम कादरगंज निवासी भूरे को सात साल कठोर कारावास और 25 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई। अपर सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय निर्दोष कुमार ने यह फैसला सुनाया है।
सरकारी वकील हरेंद्र पाल सिंह राठौर ने बताया कि पीड़िता ने थाना फतेहगंज पूर्वी में तहरीर देकर बताया था कि 23 दिसंबर 2017 को रात आठ बजे घर में घुसकर भूरे ने दुष्कर्म किया। शोर शराबा सुनकर भाई और अन्य लोग आ गये, जिन्हें देखकर भूरे भाग गया। शासकीय अधिवक्ता ने इस मामले में नौ गवाह पेश किये।
यह भी पढ़ें- बरेली: ठंड का असर... जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़े मरीज, बुखार-त्वचा रोगियों की संख्या ज्यादा
