संगमनगरी से श्री राघव के चरणों में अर्पित की जा रहीं 10 अलमारी, रखे जाएंगे रामलला के वस्त्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। अयोध्या में श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले उनके वस्त्रों और साज सज्जा के समानो को रखने के लिए प्रयागराज के नैनी में अलामारी बनवाई जा रही है। संगम नगरी का जल और मिट्टी पहले ही भेजा जा चुका है। वहां के लिए नवग्रह वाटिका भी भेंट किया है। अब यहां से लोहे की अलमारी मंगलवार की शाम बंधवा हनुमान मंदिर से पूजा आरती के बाद भेजी जाएगी। नैनी के रहने वाले अर्पित तिवारी ने दस अलमारियों को बनवाया है। जो भगवान श्री राम के चरणों में अर्पित किया जाएगा। 
  
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला का मंदिर ने अपना स्वरूप ले लिया है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। बतादे कि संगम नगरी से रामलला के वस्त्र रखने के लिए 10 अलमारी भेजी जा रही है। इस अलमारी मे वही वस्त्र रखे जाएगे जिनसे प्रतिदिन भगवान का श्रृंगार व पूजन होगा। खास बात यह है कि  यह अलमारी गर्भगृह में ही रखी जाएगी। इस पर बंधवा वाले लेटे हनुमानजी और राम दरबार का चित्र अंकित किया गया है। अलमारी में अंदर और बाहर श्रीराम भी लिखा गया है। यह अलमारी लोहे की चादर से बनी हैं। 

ये है अलमारी की खासियत 
प्रत्येक अलमारी की चौड़ाई तीन फीट, ऊंचाई 78 इंच और गहराई 19 इंच रखी गयी है। इनमें पांच सेल्फ और सेंट्रल लाक लगाये गये हैं। मंगलवार शाम बंधवा वाले बड़े हनुमानजी की आरती के बाद सभी अलमारी का पूजन श्रीमठ बाघम्बरी गद्दी के महंत बलवीर गिरि कराएंगे। उसके बाद अलग अलग फूलों से सजे वाहनों पर इसे रखकर ले जाया जाएगा। बाइक व कार से बड़ी संख्या में लोग अयोध्या के लिए रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें -राम मंदिर के उद्घाटन के बाद झारखंड की महिला तोड़ेगी तीन दशक पुराना मौन व्रत

संबंधित समाचार