Farrukhabad News: गुड़गांव देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद 2100 किलो का घंटा लेकर रथ अयोध्या रवाना

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

फर्रुखाबाद में पूजा-अर्चना के बाद 2100 किलो का घंटा लेकर रथ अयोध्या रवाना।

भगवान राम के मंदिर में चढ़ाने के लिए अयोध्या ले जाये जा रहे 2100 किलो के घंटे का मंगलवार को गुड़गांव देवी मंदिर पर पूजन अर्चन किया गया। घंटे पर भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने पुष्पवर्षा कर रथ अयोध्या के लिए रवाना किया।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। भगवान राम के मंदिर में चढ़ाने के लिए अयोध्या ले जाये जा रहे 2100 किलो के घंटे का मंगलवार को गुड़गांव देवी मंदिर पर पूजन अर्चन किया गया। घंटे पर भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने पुष्पवर्षा कर रथ अयोध्या के लिए रवाना किया।

2100 किलो के घंटे को भव्य रथ से पुलिस की कड़ी सुरक्षा के साथ अयोध्या ले जा रहे देवेंद्र सिंह ने बताया कि जलेसर से यह घंटे एटा, अलीगंज, क़ायमगंज होते हुए फर्रुखाबाद के महाभारत कालीन  गुड़गांव देवी मंदिर पर पहुंचा। जहां विद्वान पंडितों ने घण्टे की पूजा अर्चना की। फर्रुखाबाद शहर में पहुंचने पर भाजपा सांसद मुकेश राजपूत व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने घंटे ले जा रहे रथ पर फूल बरसाए।

News Farrukhabad 1 (1)

इस दौरान जय श्री राम के गगन भेदी नारे लगाए गए। देवेंद्र सिंह ने बताया कि यह घण्टा अयोध्या में श्री राम मंदिर में चड़ाया जाएगा। इस घण्टे को बजाने से ॐ की ध्वनि गुंजायमान होती है। घंटे  लेकर अयोध्या जा रहे काफिले को फतेहगढ़ में रोक भाजपा के वरिष्ठ नेता कैप्टन डीएस राठौर ने स्वागत किया। कमालगंज, गुरसहायगंज होते हुए घंटे ले जा रहा रथ अयोध्या के लिए रवाना हो गया।

इस दौरान हजारों लोगों ने इस 2100 किलो वजनी घंटे के दर्शन किये। भाजपा नेता डीएस राठौर ने बताया कि यह अद्भुत घण्टा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के मंदिर की शोभा बढ़ाएगा।

ये भी पढ़ें- Farrukhabad News: सर्दियों में बेमौसम बारिश, किसानों की बढ़ी परेशानी, इन फसलों को अधिक नुकसान

 

संबंधित समाचार