बीच रास्ते में ठहर गई यूपी पुलिस की गाड़ी, धक्का लगाने वालों के छूटे पसीने
हरदोई, अमृत विचार। कहने को तो क्राइम कंट्रोल करने में यूपी पुलिस का कोई सानी नहीं है, लेकिन उसकी गाड़ियों का हाल बद से बद्तर हो चुका है। मेडिकल कालेज के सामने से ड्यूटी पर तैनात कोतवाली देहात पुलिस की गाड़ी रुक गई। तमाम कोशिशों के बाद जब वह स्टार्ट नहीं हुई तो फिर उसमें धक्का लगाना पड़ा और धक्का लगाने वालों को सर्दी में भी पसीना छूटने लगा।
दरअसल बात मंगलवार सुबह की की है। कोतवाली देहात की पुलिस गाड़ी नंबर यूपी-30/जी/0250 मेडिकल कालेज के सामने से हूटर बजाती हुई निकल रही थी,उसी बीच एका-एक जहां थी वहीं पर रुक गई। तमाम कोशिशों के बाद भी वह न स्टार्ट होना थी और न हुई। पुलिस की गाड़ी का ऐसा हाल देख कर उधर से निकल रहे लोग बहुत कुछ कहते हुए निकलते गए। उसके बाद गाड़ी पर सवार पुलिस के जवानों ने इधर-उधर से लोगों को बुलाया और एक बार नहीं बल्कि बार-बार गाड़ी में धक्का लगाना पड़ा,तब कहीं जा कर वह आगे बढ़ सकी। धक्का लगाने वालों का कहना है कि ऐसी सुरसुराहट भरी ठंड में गर्मी का एहसास हुआ। वहां कुछ लोगों ने पुलिस की गाड़ी में धक्का लगाने का वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसे खूब शेयर किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें -Video : फार्मासिस्ट अधिकार दिवस आज, दवा लिखने का अधिकार मांग रहे डेढ़ लाख Pharmacist
