Kanpur Crime: अपहरण व पेशाब कांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, LIU कर्मी निलंबित, पुलिस कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में अपहरण व पेशाब कांड के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

कानपुर में अपहरण व पेशाब कांड के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी एलआईयूकर्मी को निलंबित किया गया। वहीं, पुलिस कमिश्नर ने भी जांच के आदेश दिए।

कानपुर, अमृत विचार। एमसीए छात्र का तमंचा लगाकर अपहरण कर व मारपीट के दौरान पेशाब पिलाने के एलआईयूकर्मी समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, कुकर्म, हत्या करने का प्रयास, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मुख्य आरोपी समेत अन्य की तलाश में कई टीमें दबिश दे रही है।

मामले में प्रथम दृष्टया एलआईयूकर्मी की संलिप्तता मिलने पर पुलिस कमिश्नर ने एलआईयूकर्मी को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए। साथ ही आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट व जिलाबदर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

सोमवार देर रात गोवा गार्डन राधापुरम निवासी एमसीए के छात्र आयुष द्विवेदी की इंस्टाग्राम आईडी पर एक युवती का मैसेज आया। युवती ने आयुष को परेड स्थित दूध बंगले के पीछे बुलाया था। झांसे में आकर आयुष अपने साथी अभिषेक उर्फ बिट्टू के साथ मौके पर गया। आयुष मौके पर पहुंचा तो एक कार खड़ी थी, जिसमें एलआईयूकर्मी धर्मेंद्र यादव का बेटा हिमांशु यादव, जिम संचालक शुभम सोनकर, नंदू दुबे, ऋषभ चौहान, रजत, मोहित, आयुष मिश्रा व दो अज्ञात लोग सवार थे। उक्त लोगों ने आयुष व साथी अभिषेक को जबरन गाड़ी में बिठा कर मारपीट की।

Kalyanpur (2)

इसके बाद आरोपी दोनों को कोपरगंज रेलवे पटरी पर ले गए, जहां आयुष पर तमंचे से फायर किया। लेकिन आयुष बाल-बाल बच गया था। इस दौरान आरोपियों ने आयुष से मारपीट के दौरान उसे बारी-बारी पेशाब पिलाई। आरोपी दोनों को लेकर कल्याणपुर के केसा चौराहा पहुंचे, जहां एलआईयूकर्मी धर्मेंद्र यादव ने भी उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद आरोपी आयुष को छोड़ कर मौके से फरार हो गये थे। अपहरण की सूचना पर मौके पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

मामले में पुलिस ने नंदू दुबे, धर्मेंद्र यादव व ऋषभ चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस कमिश्नर ने अखिल कुमार ने बताया कि एलआईयूकर्मी धर्मेंद्र यादव समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस समेत चार टीमों का गठन किया गया है। बताया कि प्रथम दृष्टया एलआईयूकर्मी की मामले में संदिग्धता पाई गई है, जिस पर उसे निलंबित किया गया है। साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए गए है। सभी आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट व जिलाबदर की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kannauj: नो इंट्री में घुसे ट्रक को रोकने पर यातायात सिपाही से अभद्रता, गिरेवान पकड़कर पीटने का किया प्रयास, मोबाइल छीन कर फेंका

 

संबंधित समाचार