Kannauj: नो इंट्री में घुसे ट्रक को रोकने पर यातायात सिपाही से अभद्रता, गिरेवान पकड़कर पीटने का किया प्रयास, मोबाइल छीन कर फेंका
कन्नौज में नो इंट्री में घुसे ट्रक को रोकने पर यातायात सिपाही से अभद्रता।
कन्नौज में नो इंट्री में घुसे ट्रक को रोकने पर यातायात सिपाही से अभद्रता की गई। इतना ही नहीं, सिपाही का गिरेवान पकड़ कर पीटने का प्रयास किया। सिपाही ने कोतवाली पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की।
कन्नौज, अमृत विचार। गोल कुऑ से नो इंट्री में घुसे ट्रक को रोकने पर ट्रक मालिक ने यातायात सिपाही से अभद्रता की। इतना ही नहीं, ट्रक मालिक ने सिपाही का गिरेवान पकड़ कर पीटने का प्रयास किया। सिपाही का मोबाइल छीन कर फेंक दिया। सिपाही ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।
सोमवार को गोलकुऑ से नो इंट्री में घुसे ट्रक को ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने रोक लिया। उसका वीडियो बनाने लगा। इसी बीच जानकारी पर पहुंचे ट्रक के मालिक ने सिपाही का गिरेवान पकड़ कर धक्का-मुक्की की। यही नहीं सिपाही का मोबाइल भी छीन लिया। वह सिपाही को लगातार धमकी दे रहा था। यह घटना सोमवार की शाम करीब सात बजे की है। यह देख मौके पर मौजूद पीआरडी जवान ने सिपाही को बचाया।
इसके बाद ट्रक मालिक सिपाही पर कार्रवाई कराने की धमकी देते हुए मोबाइल मौके पर फेंक कर ट्रक लेकर चला गया। सिपाही ने बताया कि ट्रक मालिक शराब के नशे में था वह गाली गलौज भी कर रहा था। रोकने पर धमकी भी दे रहे था। मना करने के बाद भी वह नो इंट्री में ट्रक को लेकर चला गया। कहा कि अइंदा उसके ट्रक को रोका तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना।
इस घटना को लेकर सिपाही परेशान है। उस ने कोतवाली पहुंच कर मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को ट्रक मिलक औरैया जनपद निवासी के खिलाफदी है। पुलिस मामले में ट्रक मलिक की तलाश में जुट गई है।
पुलिस का कहना है कि इस तरह ट्रक मालिको की दबंगई चलती रही तो यातायात पुलिस को ड्यूटी करने में दिक्कत होगी। लोग यातायात सिपाही को धता बता कर ट्रक नो इंट्री में प्रवेश कराते रहेंगे। मामले को कोतवाली पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की है।
ये भी पढ़ें- Kanpur News: एलआईयूकर्मी के बेटे ने युवक व उसके साथी का किया अपहरण… पेशाब पिलाने का आरोप, LIU कर्मी संस्पेड
