गर्भावस्था के दौरान रखें खास ध्यान, ये तीन जांच जरूर कराएं

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

बरेली, अमृत विचार : जिला महिला अस्पताल में मंगलवार को उच्च जोखिम गर्भावस्था यानि एचआरपी दिवस के मौके पर शिविर में 70 से अधिक मरीजों की जांच के साथ उन्हें परामर्श दिया गया। शिविर में तैनात काउंसलर पायल जौहरी ने बताया कि शिविर में महिलाओं की ब्लड प्रेशर, शुगर के साथ ही खून संबंधी जांचें भी हुईं। इसके साथ ही गर्भावस्था के दौरान कम से कम तीन बार सभी जांचें कराने का परामर्श भी दिया गया। 

उन्होंने बताया कि एचआरपी दिवस का उद्देश्य गर्भवती का पंजीकरण बढ़ाना, गर्भवतियों के स्वास्थ्य, पोषण की जांच और सेवाएं उपलब्ध कराना, सभी गर्भवतियों से संपर्क स्थापित कर संस्थागत प्रसव में वृद्धि लाना और ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवसों में मातृ एवं बाल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है।

यह भी पढ़ें- व्यायाम के बाद मेरी मांसपेशियों में दर्द क्यों होता है? इसका लैक्टिक एसिड से कोई लेना-देना नहीं

संबंधित समाचार