Banda News: अतर्रा में वाहन चेकिंग के दौरान बोलेरो से बरामद हुए 8.80 लाख रुपये, पुलिस ने आयकर विभाग को दी सूचना
बांदा के अतर्रा में वाहन चेकिंग के दौरान बोलेरो से बरामद हुए 8.80 लाख रुपये।
बांदा के अतर्रा में वाहन चेकिंग के दौरान बोलेरो से बरामद हुए 8.80 लाख रुपये बरामद हुए। बरामद रुपये के साथ पकड़े गए युवक संतोषजनक जानकारी नहीं दे सकेंगे।
बांदा, अमृत विचार। जनपद में चलाए जा रहे अपराध उन्मूलन अभियान के तहत अतर्रा थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार की रात कस्बे में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान बोलेरो रोककर चेकिंग की गई। बोलेरो सवार आधा दर्जन युवकों से पुलिस ने पूछताछ की। गाड़ी के अंदर नोटों से भरा बैग बरामद किया।
पुलिस ने बैग से 8.80 लाख रुपये बरामद किए। इन रुपयों के बारे में जब युवकों से पूछताछ की गई तो युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस बारे में जांच की जा रही हैं। जांच पूरी होने पर ही वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
थानाध्यक्ष ने बताया कि बोलेरो से रुपये बरामद होने की सूचना उच्च अधिकारियों के साथ आयकर विभाग को दी गई है। फिलहाल जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही बरामद रुपये की असलियत पता चलेगी।
ये भी पढ़ें- VIDEO: SBI बैंक के अंदर घुसा सांड, लोगों में मची अफरा-तफरी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने BJP पर कसा तंज...
