हल्द्वानी: पत्नी की चुनरी गले में लपेट कर फंदे पर लटक गया पति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पत्नी से विवाद के बाद पति ने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने कमरे में पत्नी की चुनरी से फांसी लगाकर जान दे दी। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

मूलरूप से मेरठ उत्तर प्रदेश निवासी अश्वनि सोम (34 वर्ष) व्यापार करते थे। बताया जाता है कि मेरठ में व्यापार नहीं चला और परिवार में आर्थिक संकट खड़ा हो गया। जिसके बाद अश्विन के साले ने उन्हें वार्ड 12 राजपुरा हल्द्वानी बुला लिया। यहां वह पत्नी के साथ ​किराए में रह रहे थे।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात अ​श्वनि और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। रात में खाना-खाने के बाद नाराज अश्विन अपने कमरे में चला गया।

जहां उसने पत्नी की चुनरी से फांसी लगा ली। पत्नी ने शव फंदे पर लटके देखा तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसने इसकी सूचना परिजनों को दी। फौरन ही परिजन अश्विन को फंदे से उतार कर उसे बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।