पीलीभीत: 2.5 करोड़ के गबन में जांच टीम ने दी क्लीन चिट, शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उपाधि महाविद्यालय का मामला, राज्यपाल से एसआईटी जांच की मांग

पीलीभीत, अमृत विचार: उपाधि महाविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर तीन साल पहले राज्यपाल और कुलाधिपति से 46 बिंदुओं पर शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार गठित की जांच कमेटी ने पांच माह पहले शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट में गबन करने वाले कर्मचारी और अधिकारियों को क्लिनचीट दे दी। इसकी जानकारी मिलते ही नाखुश शिकायतकर्ता ने लखनऊ पहुंचकर पुन: राज्यपाल से शिकायत की है। ये आरोप लगाया है कि जांच कमेटी ने  साक्ष्य को अनदेखा कर क्लीन चिट दी है। एसआईटी जांच कराने की मांग की है।

शहर के मोहल्ला थान सिंह निवासी नरेंद्र गिरि ने दिसंबर 2023 में राज्यपाल से मुलाकात कर पुन : उपाधि महाविद्यालय में हुए कथित घोटाले से अवगत कराते हुए शिकायती पत्र सौंपा है। जिसमें कहा है कि  उपाधि महाविद्यालय में लेखाकार और कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से लाखों रुपये का गबन करते हुए वित्तीय अनियमितताएं की गई थी।

एक अस्वस्थ प्रवक्ता की गैर मौजूदगी में उनका वेतन निकालने, महाविद्यालय के बाग की नीलामी की धनराशि खुर्दबुर्द करने, दो प्रवक्ताओं की गलत तरीके से नियुक्ति करने, प्रोस्पेक्टस के नाम पर अधिक धनराशि वसूलने समेत 46 बिंदुओं पर शिकायत की गई। जिसमें करीब 2.5 करोड़ का गबन बताया गया था। कुछ साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए थे।  

शिकायत पर संज्ञान लेते हुए  पूर्व में शासन स्तर से पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। जिसमें शिक्षा निदेशक विभाग के वित्त नियंत्रक शिवराम की ओर से वरिष्ठ लेखा परीक्षक जीडी गौतम, शिवसरन और वित्त एंव लेखाधिकारी विक्रम सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था। जांच के दौरान उस वक्त टीम ने अनिमिताएं मिलने के साथ अभिलेख गायब होने की बात भी कही थी। जांच को लंबे समय के लिए दबा दिया गया।

आरोप है कि जांच समिति को साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए थे लेकिन जांच कमेटी ने आरोपी लेखाकार को निदेशालय बुलाकर आर्थिक समझौता  कर उसे कई आरोपों में क्लीन चिट दे दी है। जबकि साक्ष्य के आधार पर आरोप सिद्ध हो रहे हैं। इसको लेकर शिकायतकर्ता ने पुन: इस मामले  की गंभीरता से एसआईटी जांच कराने की मांग उठाई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्हें राज्यपाल की ओर से आश्वासन दिया गया है कि वह इस मामले में एसआईटी जांच अवश्य कराएंगी।

उपाधि महाविद्यालय में गबन को लेकर कुछ लोगों के द्वारा शासन और राज्यपाल से शिकायत की गई थी। जिसके आधार पर जांच चल रही थी। जांच रिपोर्ट में क्या स्थिति स्पष्ट की गई  है।इसकी जानकारी संज्ञान में नहीं है।  इधर, पता चला  है कि दोबारा से शिकायतकर्ता ने इस मामले में राज्यपाल को शिकायती पत्र सौंपा है--- दुष्यंत कुमार प्राचार्य, उपाधि महाविद्यालय।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: यूपी महिला अपराध में नंबर वन, सुरक्षा सुनिश्चित कराए सरकार...डीएम कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन 

संबंधित समाचार