बरेली: अस्पताल जाते समय बिगड़ी प्रसूता की हालत, एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक गर्भवती ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। रास्ते में महिला को जब तेज दर्द हुआ तो चालक ने गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। आशा व एंबुलेंस स्टाफ की मदद से सफल डिलीवरी हो सकी। नवाबगंज के महमूदपुर गांव निवासी जामुद्दीन की …

बरेली, अमृत विचार। एक गर्भवती ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। रास्ते में महिला को जब तेज दर्द हुआ तो चालक ने गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। आशा व एंबुलेंस स्टाफ की मदद से सफल डिलीवरी हो सकी। नवाबगंज के महमूदपुर गांव निवासी जामुद्दीन की पत्नी शाहिमा को मंगलवार की सुबह प्रसव पीड़ा हुई। परिवार के लोगों ने 102 नंबर पर कॉल करके एंबुलेंस को बुलाया।

महिला को नवाबगंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया। यहां डाक्टरों ने महिला की हालत चिंताजनक देखते हुए उसे शहर के महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। महिला को एंबुलेंस से जिला महिला अस्पताल लाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उसकी तबियत बिगड़ने लगी। इस पर चालक ने एंबुलेंस सड़क किनारे खड़ी कर दी।

एंबुलेंस चालक राजेश यादव और इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन (ईएमटी) संजय वर्मा व आशा कार्यकत्री की मदद से गाड़ी में ही महिला की डिलीवरी कराई गई। महिला ने स्वस्थ्य बच्ची को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा को सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

“एंबुलेंस स्टाफ ने अच्छा काम किया है। इससे और भी कर्मचारियों का हौसला बढ़ता है।” – भगवती प्रसाद, प्रोग्राम मैनेजर।

संबंधित समाचार