मुरादाबाद: 22 जनवरी को महानगर में मनाई जाएगी दिवाली, सजने में लगे मंदिर...बाजारों में राम मंदिर की धूम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव के रंग हर ओर छाने लगे हैं। महानगर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन को उत्सव रूप मनाने की तैयारी हो रही है। कहीं दीये बनाए जा रहे हैं तो कहीं रंगोली बनाने की तैयारी है। महानगर के बाजारों में प्राण प्रतिष्ठा की धूमधाम देखने को मिल रही है। बाजारों में भगवा झंडों व पटकों की मांग बढ़ गई है। उधर, मंदिरों को विशेष रूप से सजाने की तैयारी चल रही है।

11mbdr113

महानगर में रामभक्त 22 जनवरी का इंतजार में टकटकी लगाए बैठे हैं। 22 जनवरी के उत्सव के लिए रामभक्त तैयार हैं। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही बाजार सज गए हैं। दुकानों पर भगवान राम से जुड़े सामानों की बिक्री तेज हो गई है। बाजारों में राम मंदिर की धूम है। मंडी चौक में विभिन्न प्रकार के राम मंदिर उपलब्ध हैं।

 दुकान स्वामी श्रिजेश ने बताया कि लोग अपने घरों के लिए राममंदिर पसंद कर रहे हैं। एक दूसरे को उपहार देने के लिए राममंदिर की खरीदारी हो रही है। हमारे यहां राममंदिर की एक हजार रुपये से शुरुआत है। इसके बाद बजट अनुरूप उपलब्ध हैं। गिफ्ट्स शॉप पर भी मार्बल से बने राम दरबार की खरीदारी की जा रही है। बर्तन बाजार व्यापारी विपिन गुप्ता ने बताया कि इन दिनों भगवान श्रीराम के पटके की खासी मांग है। इनकी जमकर खरीदारी हो रही है। उधर, झंडों के कारोबार भी खूब हो रहा है।

घरों में भी मनेगा जश्न, तैयारियां शुरू
प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां घरों में भी शुरू हो गई हैं। दिवाली की तरह लोग उत्साहित हैं। कॉलोनियों के मंदिरों पर भजन संध्या का आयोजन होगा तो घरों में दीप जलाए जाएंगे। घरों में प्रभु श्रीराम का पूजन किया जएगा।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर: गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी कार, तीन दोस्तों की मौत

संबंधित समाचार