Pakistan:'PTI बल्ला चुनाव चिह्न', पीएचसी के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम सुनवाई

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के चुनाव चिह्न बल्ला इस्तेमाल करने संबंधी मामले में पेशावर उच्च न्यायालय (पीएचसी) के फैसले के खिलाफ चुनाव आयोग (ईसीपी) की अपील पर सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश काजी फ़ैज़ ईसा की अध्यक्षता वाली शीर्ष अदालत की तीन सदस्यीय पीठ ने शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई की। 

इस पीठ में न्यायमूर्ति मुहम्मद अली मज़हर और न्यायमूर्ति मुसरत हिलाली शामिल भी थे। मामले की कार्यवाही का सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण किया गया। गौरतलब है कि पीएचसी की दो सदस्यीय पीठ ने बुधवार को चुनाव चिन्ह 'बल्ला' को रद्द करने और पीटीआई के अंतर-पार्टी चुनावों को खारिज करने के ईसीपी के फैसले को पलट दिया था।

 पीटीआई नेता बैरिस्टर गौहर अली खान और पार्टी के छह अन्य नेताओं ने उच्च न्यायालय में एक संयुक्त याचिका दायर कर ईसीपी के फैसले को अवैध और अधिकार क्षेत्र से परे बताया था और उसके फैसले को रद्द करने की अपील की थी। ईसीपी ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और पीएचसी के संक्षिप्त आदेश के खिलाफ संविधान के अनुच्छेद 185(3) के तहत अपील करने की अनुमति के लिए एक याचिका दायर की। अपील में चुनाव निकाय ने सवाल किया कि क्या मामले के महत्व को देखते हुए उच्च न्यायालय द्वारा विस्तृत कारण बताए बिना एक संक्षिप्त आदेश के माध्यम से रिट याचिका का निपटारा करना उचित है।

ये भी पढ़ें:- अमेरिका ने रूस के खिलाफ की नए प्रतिबंध की घोषणा, चार विमानों पर भी पाबंदी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

IPL 2026: आईपीएल के आसमान पर चमकने की प्रतीक्षा में लखनऊ के दो सितारे, लीग मुकाबलों में मचा चुके हैं तबाही
अयोध्या में प्राचीन अवशेषों को सहेजने के लिए लैब तैयार, पांडुलिपियों और ताम्रपत्रों का आधुनिक तकनीक से होगा संरक्षण
लखनऊ में पुलिसकर्मियों के लिए योग और ध्यान से बढ़ेगी कार्यक्षमता, ड्यूटी के तनाव को दूर करने के लिए विशेषज्ञों ने दिए खास टिप्स
यूपी में ट्रिपल आर सेंटर बन गए शो-पीस, स्वच्छ सर्वेक्षण के समय खुलते हैं फिर पूरे साल बंद रहते हैं सेंटर
यूपी में नेपियर की खेती से खत्म होगा हरा चारा संकट, किसानों ने अपनाई नई तकनीक, एक बार बोआई और 3 साल तक मुनाफा