पबजी खेलते हुए युवक के झांसे में पड़ी किशोरी, राजस्थान से पहुंची सुलतानपुर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 किशोरी को सीओ सिटी ने भेजा महिला थाना, परिजनोें को दी सूचना 

सुल्तानपुर, अमृत विचार। पबजी खेलते-खेलते राजस्थान की एक नाबालिग लड़की का सुलतानपुर के युवक से संपर्क हो गया। कुछ ही दिनों में  युवक ने लड़की को अपने प्यार के झांसे में ऐसा फंसाया कि किशोरी राजस्थान से भागकर उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर अपने प्रेमी से मिलने पहुंच गई। घर से गायब होने पर किशोरी के परिजनों ने राजस्थान पुलिस से संपर्क साधा है। राजस्थान पुलिस ने सुलतानपुर पुलिस से संपर्क किया तो सीओ सिटी शिवम मिश्रा के नेतृत्व में लगी सर्विलांस टीम ने किशोरी को सकुशल बरामद करते हुए महिला थाने पर भेजा है। वहीं, राजस्थान से पुलिस व लड़की के परिजनों के आने के बाद आगे की कार्यवाही की बात कही जा रही है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी बब्बन अली के पुत्र नवाब अली का राजस्थान के चूरू जिले की एक नाबालिग लड़की से पबजी खेलते हुए संपर्क हो गया। थोड़े समय की ही बातचीत प्रेम प्रसंग में बदल गई। नवाब ने फोन पर किशोरी को प्यार का ऐसा झांसा दिया कि नाबालिग लड़की ने घर परिवार सब छोड़ कर अकेले ही राजस्थान से सुलतानपुर के लिए निकल पड़ी। गुरुवार को सुलतानपुर अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। वहीं, घर से गायब होने पर किशोरी के परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने स्थानीय पुलिस में किशोरी के गायब होने की सूचना देते हुए बताया कि उसके पास मोबाइल भी है।

शिकायत पर सक्रिय हुई राजस्थान पुलिस ने सर्विलांस की मदद से जब लोकेशन सर्च किया तो लोकेशन उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले का मिला। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने सर्विलांस  का सहारा लेते हुए किशोरी को आरोपी नवाब अली के घर से बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि लड़की दूसरे धर्म की है। 

सीओ सिटी शिवम मिश्रा ने किशोरी को महिला पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही राजस्थान पुलिस को सकुशल बरामदगी की सूचना दी। इस पर वहां की टीम लड़की के पिता को लेकर यहां पहुंची है। सीओ ने बताया कि जांच पड़ताल जारी है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज : 6 लाख रिक्त पदों को भरने के लिए युवाओं ने प्रदर्शन कर बुलंद की आवाज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता