बहराइच में दर्दनाक हादसा - हीटर लगाकर सो गया परिवार, दम घुटने से छह महीने की मासूम बच्ची ने तोड़ा दम  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीढ़ी लगाकर घर में घुसे भाई ने कमरे में छह लोगों को देखा बेहोश, निकाला बाहर

बहराइच, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला काजीपुरा में गुरूवार रात कमरे में हीटर लगाकर सोए दम्पत्ति व तीन बच्चे बेहोश हो गए। शुक्रवार को काफी देर तक दुकान बंद व घर में हलचल न देख पड़ोसियों ने भाई को जानकारी दी। भाई ने सीढ़ी लगाकर घर में घुस कमरा खोला तो होश उड़ गये। छह माह की बच्ची की मौत हो चुकी थी। दम्पत्ति व दो बच्चे बेहोश पड़े थे। आनन फानन में चारो को वाहन पर लाद मेडिकल कॉलेज लाया गया। दम्पत्ति की हालत नाजुक है। दम्पत्ति व बच्चों का इलाज चल रहा है। इस हादसे से घर मे हाहाकार मच गया है।

नगर कोतवाली के काजीपुरा में पुराने ओंकार टाकिज के सामने 32 वर्षीय हारिश पुत्र मुन्ना की इलेक्ट्रॉनिक की बड़ी दुकान है। गुरूवार रात हारिश, उसकी 30 वर्षीय पत्नी सिमरन, 5 वर्षीय बेटा जैनब, 3 वर्षीय हस्सान भोजन कर सोने की तैयारी मे लग गए। जबकि छह माह की बेटी कुलसुम कड़ाके की ठंडक के मद्देनजर मां ने अपने सीने से चिपकाए सुला दिया। गलन व शीत लहरी के मद्देनजर हारिश ने कमरा बंद कर हीटर जला दिया। सभी गहरी नींद में सो गए। शुक्रवार सुबह हारिश की दुकान जब तय समय पर नही खुली। न घर में हलचल दिखाई दी। तो लोगों को शंका हुई। आसपड़ोस के किसी व्यक्ति ने हारिश के भाई दानिश को मोबाइल से जानकारी दी। तो दानिश दौड़ा आया। काफी आवाज के बाद जब घर का दरवाजा नही खुला। तो उसने पड़ोस के लोगो से सीढ़ी मांग कर किसी प्रकार छत पर चढ़ अंदर  घर में जा बाहर का दरवाजा खोला। कुछ प्रयास के बाद उस कमरे का दरवाजा खोला। जिसमें हारिश व उसका परिवार सोया हुआ था। अंदर हीटर चालू था। छह माह की बच्ची दम तोड़ चुकी थी। जबकि दम्पत्ति व दोनो बच्चे बेहोशी की हालत में थे। 

47 (1)

आनन फानन मे दानिश ने अपने अन्य परिजनों को बुलाया। सभी बेहोश परिजनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। डा. भारत पांडेय ने आनन फानन में इन सभी को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। डा. भारत पांडेय ने बताया दम्पत्ति की हालत स्थिर बनी है। बच्चों की हालत में सुधार हुआ है।

ये भी पढ़ें -बहराइच : 245 उपकेद्रों पर मना किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस

संबंधित समाचार