बहराइच : 245 उपकेद्रों पर मना किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस
बहराइच, अमृत विचार। जिले के चयनित 245 उप केंद्रों में शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस कार्यक्रम मनाया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने क्षेत्र के किशोर और किशोरियों को स्वस्थ रहने के टिप्स बताए। तनाव मुक्त रहने की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस पर शुक्रवार को किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एसके सिंह ने बताया कि जिले में 245 उप स्वास्थ्य केंद्रों का चयन कार्यक्रम के लिए किया गया था। शुक्रवार को इन सभी उपकेद्रों पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर और पियर एजुकेटर की देखरेख में किशोरी की लंबाई, वजन, हीमोग्लोबिन की जांच माहवारी प्रबंधन समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला समानवत राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से किशोर की चिंताएं, मानसिक स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं तनाव, घबराहट, अवसाद एवं अन्यविकार के बारे में सुनकर उन्हें जानकारी प्रदान की गई। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य के काउंसलर नाजिम खान ने बालिकाओं को नैपकिन वितरित किया। पयागपुर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी ने किया। बीपीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि किशोरियों को कई स्वास्थ्य की जानकारियां दी गई।
आयोजित हुई मेहंदी प्रतियोगिता
राष्ट्रीय किशोर के जिला समन्यवक राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि किशोर स्वास्थ्य और कल्याण दिवस के मौके पर किशोरियों के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में जी किशोरी की अच्छी मेहंदी रही, उसे सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ें -प्रतापगढ़ : पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे की ठंड से मौत
