प्रतापगढ़ : पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे की ठंड से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सड़क किनारे मिला था घायल,प्रयागराज ले जाते समय थमी सांस

आसपुर/ देवसरा/ प्रतापगढ़, अमृत विचार। उदईशाहपुर की पूर्व प्रधान रामसती के बेटे दिनेश कुमार (38) पुत्र दुखहरण गुरुवार सुबह बाइक से जिला मुख्यालय गया था। शाम को वापस लौटते समय करीब सात बजे पट्टी-ढकवा मार्ग पर दुकरा में सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला था। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में उसकी सांस थम गई। पिता ने ठंड से मौत होने की आशंका जताई है। परिजनों ने उसके शव की अंत्येष्टि शुक्रवार को सुलतानपुर के इब्राहिमपुर घाट पर कर दी। युवक की मौत से परिजन बेहाल हैं।

दिनेश की पत्नी शशि प्रभा के नाम करीब 10 वर्ष पूर्व इंडियन आयल का पेट्रोल पंप सदहा में लगाने के लिए मंजूर हुआ था। अवरोध के चलते पंप लग नहीं पाया था, अब जाकर पंप लगा है। डीजल भी आ गया है, जल्द ही इसका शुभारंभ होना था। उसी से सम्बंधित कार्य के लिए दिनेश गुरुवार को जिला मुख्यालय गया था, जहां से वापस लौटते समय उसकी मौत हो गई। दिनेश की मां रामसती पूर्व प्रधान हैं। चार भाइयों में वह सबसे बड़ा था। दूसरे नंबर के भाई विवेक तीसरे नंबर के भाई अनिल कुमार चौथे नंबर के भाई सुनील के साथ ही दो बहन साधना व वंदना हैं। पिता दुखहरण सात वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारी के पद से अवकाश ग्रहण किए। दिनेश के तीन पुत्र अंकुर, अंकुश व आर्यन  हैं। एसओ आसपुर देवसरा संतोष सिंह ने मामले से अनभिज्ञता जतायी।

ये भी पढ़ें -रामलला के प्राण- प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर होगा दीपोत्सव, कुम्हार भी कर रहे तैयारी

संबंधित समाचार