रामलला के प्राण- प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर होगा दीपोत्सव, कुम्हार भी कर रहे तैयारी
नैनी/ प्रयागराज, अमृत विचार। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन विभिन्न आयोजनों की तैयारी में हिंदू समाज तैयारियों में लगा हुआ है। उस दिन को दीप पर्व मनाने का भी आह्वान किया गया है। लोगों को मंदिर एवं अपने घरों में दीपक जलाने के लिए कहा जा रहा है। इसके लिए जहां लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी है, वहीं कुम्हार समाज के लोग भी 22 जनवरी पर दिए की आपूर्ति करने के लिए कमर कसे हुए हैं। दीप पर्व दीपावली पर मिट्टी का दिया की आपूर्ति के लिए कुम्हार लगभग दो महीने पूर्व से ही जुट जाता है। जबकि सामान्य दिनों में बिक्री अधिक नही होने के कारण इसका निर्माण काम किया जाता है। लेकिन प्राण प्रतिष्ठा के दिन एक बार फिर दीपोत्सव मनाए जाने के कारण कुंभकार दीयों का निर्माण करने में जुटे हुए हैं।
हालांकि यह कार्य वह विभिन्न दंश को झेलते हुए कर रहे हैं। कुम्हारों ने बताया कि सबसे अधिक दिक्कत मिट्टी के लिए होती है। मिट्टी जल्दी मिलती नही है। दूसरा इस समय सूर्य की किरण अधिक नही मिल रही है। बादल होने के कारण उपली भी नहीं मिल रही है। इससे दिये के निर्माण में परेशानी हो रही है। नैनी निवासी कुम्हार विश्वनाथ प्रजापति ने बताया प्राण प्रतिष्ठा के दिन आशा है कि दिया की मांग अधिक हो सकती है। इसलिए हम लोग इसका निर्माण कर रहे हैं। इसी प्रकार चंद्रलाल ने बताया कि भगवान भरोसे दियाली तैयार कर रहे हैं। मांग के अनुरूप दिया को तैयार करने में लगे हैं, लेकिन धूप नहीं होने से दिक्कत हो रही है।
ये भी पढ़ें -राम मंदिर के नाम हो रहा साइबर फ्राड, हरदोई पुलिस को मिला क्लू - एडवाइजरी जारी
