कोलंबिया में भूस्खलन से 18 लोगों की मौत, 35 घायल...बचाव अभियान जारी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बोगोटा। पश्चिमी कोलंबिया के चोको प्रांत में भूस्खलन के कारण कम से कम 18 लोगों की मौत हो गयी और 35 अन्य घायल हो गये। अल टिएम्पो समाचारपत्र ने स्थानीय आपातकालीन सेवा के हवाले से शनिवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के मुताबिक क्विब्दो और मेडेलिन शहरों के बीच सड़क पर कई भूस्खलन हुए। सड़क के पास एक घर भूस्खलन की चपेट में आ गया , जिससे वहां मौजूद 50 लोग मलबे में फंस गये। हादसे में दुर्घटना में घायल लोगों को एल कारमेन डी अट्राटो नगर पालिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनास्थल पर खोज और बचाव अभियान जारी है।

ये भी पढ़ें:- Monalisa Photos : डीप नेक ब्लाउज और साड़ी पहन मोनालिसा ने लगाया हॉटनेस का तड़का, बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कनें

संबंधित समाचार