बरेली: मथुरा में हुई कांग्रेस की ब्रज क्षेत्र की जोनल बैठक, आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति की तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,  अमृत विचार: प्रदेश कांग्रेस कमेटी ब्रज क्षेत्र की मथुरा में आयोजित जोनल बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तैयार की गई।

जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में यूपी जोड़ो यात्रा से कांग्रेसियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ, उससे ज़्यादा जोश और उत्साह राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से होगा। 

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश अग्रवाल, प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव, प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी अजीत सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता के बी त्रिपाठी, पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार, नरेंद्र पाल गंगवार, ज़िला उपाध्यक्ष इलियास अंसारी, ज़िला उपाध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा, ज़िला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, ज़िला उपाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट, ज़िला महासचिव मुराद बेग, जिला प्रवक्ता पंडित राज शर्मा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: पॉक्सो एक्ट में भी नहीं कर पा रहे प्रभावी कार्यवाही, एडीजीसी से मांगा स्पष्टीकरण

संबंधित समाचार