उन्नाव में अराजक तत्वों ने वकीलों के चेंबर में लगाई आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
उन्नाव, अमृत विचार। शनिवार रात अराजक तत्वों ने उन्नाव कचहरी स्थित दो वकीलों के चेंबर में आग लगा दी। जिससे उनके बस्ते धू धूकर जल गए। घटना की जानकारी दमकल को दी गई। मौके पर तीन गाड़ियां पहुंची और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
आरोप है की उन्नाव कचहरी स्थित अधिवक्ता रामनारायण द्विवेदी के चेंबर में अराजक तत्वों ने जलती हुई बोरी फेंक दी। जिससे चेंबर धू धूकर जलने लगा। इसी दौरान बगल में वकील रामप्रताप के चेंबर में भी आग की लपटें पहुंच गई। जिससे वह भी जल गया।
आग लगी देख आसपास के लोग दौड़े और कोतवाली पुलिस के साथ दमकल कर्मियों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और दमकल की तीन गाड़ियां भी पहुंची। जहां कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। सूचना पर बार अध्यक्ष पहुंचे। उन्होंने घटना की जांच करवाकर कार्रवाई करने की मांग कोतवाली पुलिस से की है। उन्होंने एसपी से मिलकर कचहरी परिसर में लगातार गस्त करवाने की मांग करने की भी बात कही है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ में कहीं पर किसी भी समय आसमान से उतर सकती है Indian Army, जवानों का पराक्रम देख रह जायेंगे हैरान
