अमरोहा: ईओ उत्पीड़न मामले में नपं अध्यक्ष पति भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। ईओ दीपिका शुक्ला के उत्पीड़न मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष पति को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया है। उनके खिलाफ ईओ दीपिका शुक्ला ने मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। ईओ दीपिका शुक्ला का प्रकरण इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। …

अमरोहा, अमृत विचार। ईओ दीपिका शुक्ला के उत्पीड़न मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष पति को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया है। उनके खिलाफ ईओ दीपिका शुक्ला ने मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

ईओ दीपिका शुक्ला का प्रकरण इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। ईओ दीपिका शुक्ला ने नगर पंचायत जोया के कर्मचारियों और चयरमैन पति पर जबरन वसूली, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी जैसे संगीन आरोप लगाए थे। ईओ ने डीएम के सामने पेश होकर अपनी आपबीती सुनाई थी। जिसके बाद वह बेहोश हो गई थी।

ईओं दीपिका शुक्ला ने चेयरमैन पति जाहिद हुसैन पर आरोप लगाते हुए जबरन गलत काम करने व फाइलों पर गलत तरीके से हस्ताक्षर करने का आरोप लगाया। ईओ ने अपने आप को दहशत में बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी। ईओ का आरोप था कि चैयरमेन पति गाली-गलौज व धमकियां देते हैं। सोमवार देर रात डीएम के आदेश के बाद पुलिस ने नगर पंचायत जोया की अध्यक्ष पति जाहिद हुसैन को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया।

कोतवाली डिडौली में ईओ की तहरीर पर नपं अध्यक्ष पति जाहिद हुसैन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, फर्जी बिल पास करने और जान से मारने की धमकी आदि देने के मामले में मंगलवार को उन्हें जेल भेज दिया है। फिलहाल डीएम के आदेश के बाद ईओ के प्रकरण में तीन सदस्यीय टीम बना दी गई है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

संबंधित समाचार