ये जीव बिना नर के भी दे सकता है बच्चों को जन्म! इसे कहा जाता है सांप की ‘मौसी’, क्या आपको पता है इसका नाम?
बचपन में सभी ने ये कहानी जरूर सुनी होगी जिसमें हमें ये बताया जाता था कि बिल्ली, शेर की मौसी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सांप की भी ‘मौसी’ होती है? सुनने में आपको अजीब जरूर लगता होगा लेकिन ये इस बात के पीछे कई वैज्ञानिक कारण हैं। तो चलिए हम आपको उनके बारे में बताते हैं। हम बात कर रहे बभनी की। बभनी को अंग्रेजी में स्किंक कहा जाता है।
बता दें ये रेप्टलाइल प्रजाति का एक जीव है जो दिखने में सांप और छिपकली जैसा है। हालांकि, उनसे काफी अलग है। इन्हें सांप की मौसी कहने के पीछे इनका लुक है। दिखने में ये सांप और छिपकली की तरह हैं पर इनके पास पैर होते हैं। सांप के पास पैर नहीं होते, इस वजह से चलने के मामले में ये उनसे बेहतर हुए। बस यही वजह है कि इन्हें सांपों की मौसी का दर्जा मिला है।

बता दे इनकी चमड़ी सांपों की तुलना में काफी चमकीली और सॉफ्ट होती है, जो छिपकली की भी नहीं होती। बभनी मैदानों में या घरों में आसानी से दिखती हैं मगर ये खतरनाक नहीं होती हैं। ये शर्मीले होते हैं और इनमें जहर नहीं होता। छिपकलियों की तुलना में इन्हें छिपकर रहना पसंद है। द हिन्दू की रिपोर्ट के अनुसार 2020 में जूओलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने इंडिया में बभनियों की प्रजाति की गिनती की। ZSI ने भारत में बभनी की 62 प्रजातियों का पता लगाया। इनमें से ज्यादातर तो सिर्फ भारत में मिलती हैं।
अब बात करते हैं इससे जुड़े सबसे अनोखे फैक्ट के बारे में। वो ये कि ये जीव बिना नर के भी बच्चा पैदा कर सकता है। कनाडा की मैक्वायर यूनिवर्सिटी में एक शोध हुआ था जिसके अनुसार मादा बभनी शरीर में नर के शुक्रणुओं को मेटिंग के बाद स्टोर कर लेती है। इसी स्पर्म के जरिए वो सालभर से भी ज्यादा समय के बाद बिना मेटिंग के बच्चे पैदा कर सकती है।

बता दें ये रिसर्च जर्नल ऑफ हेरिडिटी में छपी थी। डलहाउजी यूनिवर्सिटी के डिपार्मेंट ऑफ बायोलॉजी की डॉ. जुलिया रीले ने भी एक हैरान करने वाला खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि अगर कोई मादा किसी दूसरे नर से मेटिंग करती है तो उसका पार्टनर नर उससे अलग हो जाता है। यही कारण है कि मादा किसी दूसरे नर के साथ मेट नहीं करती। वहीं नर की गैरमौजूदगी में वो उसके स्पर्म का प्रयोग करती है।
ये भी पढे़ं- इस विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं को मिली बड़ी कामयाबी, ‘कोरल’ सांप की नई प्रजाति का लगाया पता
