UP: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैनिकों की तुलना भगवान से की..बोले- 'जो हमारी जान बचाता है वही हमारे लिए ईश्वर के समान है'...
कानपुर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सैनिकों की तुलना ईश्वर से की।
कानपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के सैनिक जब सीमा पर तैनात होते हैं तो वह हमारे जीवन की रक्षा करते हैं। जीवन की रक्षा करने का गुण सिर्फ ईश्वर के पास होता है।
कानपुर, अमृत विचार। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के सैनिक जब सीमा पर तैनात होते हैं तो वह हमारे जीवन की रक्षा करते हैं। जीवन की रक्षा करने का गुण सिर्फ ईश्वर के पास होता है। मेरा मानना है कि डॉक्टर के साथ ही सैनिकों के भीतर भी यह गुण होता है। जो हमारी जान बचाता है वही हमारे लिए ईश्वर के समान है।
.jpg)
वे रविवार को पूर्व सैनिक सम्मेलन में शिरकत करने शहर आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों की वीरता का सम्मान सिर्फ देश में ही नही बल्कि विदेश में भी होता है।

प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हमारे भी सैनिक जो शहीद हुए उनके मेमोरियल आज भी विदेश में सम्मान की नजर से देखे जाते हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कानपुर में सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस मनाया। उन्होंने वायु सेना स्टेशन, कानपुर युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।

इस दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। कार्यक्रम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, एयर मार्शल विभास पांडे, एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, अनुरक्षण कमान, एयर मार्शल आरके आनंद भी मौजूद रहे।
