बाराबंकी : भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। राहुल गांधी की रविवार को शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उपलक्ष्य में प्रदेश कांग्रेस के आवाहन  पर मशाल यात्रा निकाली गई।  जो छाया चौराहे पर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से शुरू होकर बेगमगंज होते हुए निब्लेट तिराहा, धनोखर चौराहा, घंटाघर, सटटी बाजार होते हुए फजल उर रहमान पार्क पर समाप्त हुई।

इसमें मुख्य रूप से पूर्व मंत्री  नकुल दुबे, प्रदेश महासचिव तनुज पूनिया  प्रदेश सचिव शहजाद आलम, बाराबंकी कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सिकंदर अब्बास रिजवी, शबनम वारिस,राजेन्द्र वर्मा, राम हरख रावत, दिलशाद वारिस, सद्दाम, सरजू शर्मा, वीरेंद्र यादव, इरफ़ान क़ुरैशी, अफ्ज़ाल घोसी, देवेन्द्र सिंह मोनू, भुलान सिंह, सहित सैकडो की संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : गंजापन पुरुषों की बड़ी समस्या, डॉक्टर बोले- दवाओं से नहीं इस तकनीक से आयेंगे बाल

संबंधित समाचार