मुरादाबाद : हिस्ट्रीशीटर की गतिविधियां जांच रही पुलिस, चिह्नित हो रहे मंदिर
मुरादाबाद। पुलिस हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियां जांच रही है। कितने हिस्ट्रीशीटर अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हैं कितने जेल में कितने मर गए और कितने अपराधी अपराध छोड़कर अन्य कार्यों में व्यवस्त हो गए हैं। इसकी जांच के लिए पुलिस अभियान चला रही है।
वहीं, दूसरी तरफ अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर पुलिस कानून व्यवस्था में कोई भी ढिलाई नहीं छोड़ना चाहती। पुलिस की 24 घंटे सक्रियता बढ़ी है। दिन में महिला सुरक्षा दल का पहरा रहता और वित्तीय गतिविधियों वाले बैंक, एटीएम बूथ और बाजारों में पुलिस की गतिविधि रहती है।
फिर रात में 11 बजे से सुबह चार बजे तक पुलिस चौराहा-तिराहा, आवागमन वाले रास्तों व वाहन, रेलवे स्टेशन पर निगरानी कर रही है। इसी क्रम में 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जिले में भी श्रीराम मंदिर, हनुमान मंदिर व अन्य धार्मिक स्थलों को पुलिस चिह्नित कर रही है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद के 200 मंदिरों में मनाया जाएगा दीपोत्सव, बाजारों में भी श्रीराम नाम की गूंज
