Banda News: कांटे की रहीं ढाई दर्जन कुश्ती, आधा दर्जन बराबरी पर छूटीं, जिला अतिथियों ने माल्यार्पण कर किया स्वागत
बांदा में कांटे की रहीं ढाई दर्जन कुश्ती।
बांदा में ग्राम जौहरपुर में आयोजित विराट दंगल में पहुंचे जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने फीता काटकर दंगल का शुभारंभ कराया। वहीं जौहरपुर निवासी व पूर्व पुलिस महानिदेशक व बुंदेलखंड लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुलखान सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती का श्रीगणेश कराया।
बांदा, अमृत विचार। ग्राम जौहरपुर में आयोजित विराट दंगल में पहुंचे जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने फीता काटकर दंगल का शुभारंभ कराया। वहीं जौहरपुर निवासी व पूर्व पुलिस महानिदेशक व बुंदेलखंड लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुलखान सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती का श्रीगणेश कराया। दंगल में ढाई दर्जन कुश्ती कांटे की रही, जबकि आधा दर्जन कुश्ती बराबरी पर छूटीं।

दंगल के आयोजक एवं संयोजक ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह परमार व जिला पंचायत सदस्य बलवान सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। दंगल में राहुल पहलवान आगरा को नकाबपोश पहलवान नई दिल्ली ने चारों खाने चित किया वहीं मौसम अली हरियाणा ने नकाबपोश नई दिल्ली को कला जंग गांव लगाकर चारों खाने चित किया।
वहीं अभिनायक पहलवान कानपुर मौजूदा उत्तर प्रदेश केसरी ने अमित पहलवान नई दिल्ली को पट दांव लगाकर पटखनी दी। मौसम अली पहलवान ने टाइगर पहलवान बरेली को चारों खाने चित किया। दंगल में तकरीबन ढाई दर्जन कुश्ती कांटे की रही, जबकि आधा दर्जन कुश्ती बराबरी पर छूटीं।
इस मौके पर विधायक बबेरू विशंभर सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष तिंदवारी सुरेंद्र सिंह, सपा नेता दिलीप सिंह लखेरा, लल्लू सिंह कछवाह खप्टिहाकलां, ग्राम प्रधान खप्टिहाकलां मैना देवी निषाद, ग्राम प्रधान अमलोर प्रवीण सिंह प्रिया समेत तीन दर्जन गांवों के ग्राम प्रधानों के अलावा हजारों की तादाद में कुश्ती कला प्रेमियों का जनसैलाब मौजूद रहा।
ये भी पढ़ें- UP के Farrukhabad में पति की मौत के बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, एक साथ उठी दोनों की अर्थी... रो पड़ा पूरा गांव
