Banda News: पतंगबाजी में संजीव ने आशीष को हराकर बाजी मारी, कृषि विश्वविद्यालय में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में पतंगबाजी में संजीव ने आशीष को हराकर बाजी मारी।

बांदा कृषि विश्वविद्यालय में पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पतंगबाजी में संजीव ने आशीष को हराकर बाजी मारी।

बांदा, अमृत विचार। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में दीक्षोत्सव सप्ताह अंतर्गत पारंम्परिक खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन मेजर ध्यानचन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कृषि महाविद्यालय के संजीव कुमार तथा उद्यान महाविद्यालय के आशीष शुक्ला बीच रहा। इस रोमांच से भरे प्रतियोगिता में संजीव कुमार विजेता और आशीष शुक्ला उपविजेता रहे, जबकि कौशिक वानिकी महाविद्यालय के मयंक तृतीय स्थान पर रहे।

आगामी सप्ताह में और भी कई प्रतियोगिताओं का आोजन होना है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ.नरेन्द्र प्रताप सिंह ने विश्वविद्यालय में अन्य पारंम्परिक खेलकूद के आयोजन तथा उन्हें बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कहा की पारंपरिक खेल हमारे स्वस्थ जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्से थे। खेलकर सभी स्वस्थ जीवन जीते थे, लेकिन आज हमें इसका महत्व याद नहीं रहा।

उन्होंने प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को शुभकामनाएं दीं। अधिष्ठाता उद्यान महाविद्यालय के प्रो.सत्यव्रत द्विवेदी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी तथा पारम्परिक खेलों के आयोजन को प्रोत्साहित किए जाने पर बल दिया। यह कार्यक्रम डॉ.सुनील कुमार एवं सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ.पूनम पाण्डेय के निर्देशन में सफलतापूर्वक सम्पादित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य छात्रावास अधीक्षक प्रो.धर्मेन्द्र कुमार, डॉ.वैशाली गंगवार, डॉ.गौरव शुक्ला, डॉ.धीरेन्द्र कुमार सिंह, डॉ.अन्नू, अन्य अधिकारी व शिक्षकगण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Kanpur: बंद क्रासिंग पार करते समय साइकिल समेत बुजुर्ग को समेट ले गई शताब्दी, VIDEO देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

संबंधित समाचार