संतकबीरनगर: प्राण प्रतिष्ठा समारोह को मद्देनजर होटलों और ढाबों की परखी गई गुणवत्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या मार्ग पर स्थित सभी होटलों की सफाई, कर्मचारियों के स्वास्थ्य और भोजन की परखी गई गुणवत्ता

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, आयुक्त खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन के निर्देश पर अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को सफल बनाए जाने और आम जनमानस सहित राम भक्तों को सुरक्षित खाद्य और पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से सोमवार को अयोध्या मार्ग पर स्थित होटलों, ढाबों और रेस्टोरेन्टों की सघन जांच विशेष सचल दल द्वारा की गई।

जिसमें रिलायन्स होटल और रेस्टोरेन्ट को साफ सफाई के लिए नोटिस जारी की गई। यहां उपलब्ध पीने के पानी और रसोइयों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा डस्टबिन की ब्यवस्था में कमियां मिलने पर होटल संचालक को शीघ्र सारी ब्यवस्था दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गुरुनानक पंजाबी ढाबा को भी साफ सफाई हेतु नोटिस दिया गया।इंडियन फैमिली रेस्टोरेन्ट को रजिस्ट्रेशन न दिखा पाने के कारण तथा साफ सफाई के मामले में नोटिस दी गई।

शुगर मिल रोड स्थित होटल नैमत में साफ सफाई व्यवस्था ठीक मिली  लेकिन रसोइयों के स्वास्थ्य परीक्षण और भूजल परीक्षण कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। जांच टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेन्द्र प्रताप सिंह व खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें;-22 जनवरी को 12:20 बजे से 1:00 बजे तक होगी प्राण प्रतिष्ठा, बोले चंपत राय- 18 जनवरी को गर्भगृह में स्थापित होगी मूर्ति

संबंधित समाचार