Banda News: पूर्व सैनिकों संग समाजसेवियों ने 1857 के शहीदों को किया नमन, समाजसेवियों ने दो मिनट का रखा मौन
बांदा में पूर्व सैनिकों संग समाजसेवियों ने 1857 के शहीदों को किया नमन।
बांदा के भूरागढ किले में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में देश के लिये प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों के स्थल में भूतपूर्व सैनिकों और समाजसेवियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजलि अर्पित की।
बांदा, अमृत विचार। भूरागढ किले में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में देश के लिये प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों के स्थल में भूतपूर्व सैनिकों और समाजसेवियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजलि अर्पित की। जिससे वहां का पूरा वातावरण भाव विभोर हो गया।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वाधान में सोमवार को श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुए इसी दुर्ग में 4000 सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी तथा 800 सैनिकों को युद्ध के बाद बंदी बनाकर उन्हें फांसी पर लटकाया गया था।
परिषद अध्यक्ष कैप्टन श्यामबाबू सिंह राठौर तथा सूबेदार मेजर दयाशंकर, सूबेदार मेजर रामनरेश सिंह, सूबेदार छत्रपाल सिंह, सूबेदार आरपी तिवारी, सूबेदार सीताराम सिंह, सूबेदार वीरेंद्र सिंह, कैप्टन रामरूप सिंह, हवलदार बिंदु कुमार, हवलदार इंद्र बहादुर तथा अनेकों की संख्या में पूर्व सैनिकों ने देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले सेना के अमर बलिदानी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर सभी सैनिकों वीर नारियों समेत तमाम समाजसेवियों ने मोमबत्ती जलाकर हुतात्माओं को स्मरण किया। इस मौके पर सूबेदार मेजर एनके शुक्ला, सुबेदार कैप्टन एसबीएस राठौर, डीसी श्रीवास्तव, डीएस तिवारी, आरपी तिवारी, विजय कुमार, विष्णु यज्ञ शुक्ल, अतुल तिवारी, सीताराम तिवारी, छाया सिंह, नीता गुप्ता आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- कल्याणपुर पेशाब कांड: उंगली मोड़ते और घूसा मारते नजर आए आरोपी... एक और VIDEO सोशल मीडिया में वायरल
