Kanpur News: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिरों व घाटों पर BJP ने चलाया स्वच्छता अभियान
कानपुर में 37 मठ, मंदिरों एवं घाटों के किनारे लगाई झाडू़।
कानपुर में 37 मठ, मंदिरों एवं घाटों के किनारे झाडू़ लगाई। मंदिरों एवं घाटों पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान।
कानपुर, अमृत विचार। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले भाजपा सभी मठ, मंदिरों, गुरुद्वारों, घाटों के किनारे बने मंदिरों को साफ सुथरा करने में जुटी है।, ताकि 22 जनवरी को जब मंदिरों में भजन कीर्तन के कार्यक्रम में शामिल होने लोग मंदिरों में पहुंचे तो उन्हे मंदिरों के आस पास फैली गंदगी का सामना न करना पड़े। सोमवार को दक्षिण में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल और भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह के नेतृत्व में छावनी, जूही, गोविंद नगर क्षेत्र समेत कई जगह स्वच्छता अभियान चलाया गया।
पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गोलाघाट शिव मंदिर, मैस्कर घाट, कोयला घाट, डबकेश्वर घाट, बारादेवी मंदिर, भुवनेश्वर मंदिर ,दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर, गोविंद नगर एवं जूही गुरुद्वारा, जालपा देवी मंदिर, झूलेलाल मंदिर, फूलमती मंदिर, हनुमान मंदिर, आनंदी माता मंदिर, संतोषी माता मंदिर, काली माता मंदिर सहित 37 मठ, मंदिरों एवं घाटों के किनारे स्वच्छता अभियान चलाया गया।
मठ, मंदिरों के मुख्य द्वार और चौराहों को रंग, बिरंगी रंगोली से सजाया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने मकर संक्रांति करे लेकर पशुओं को हरी पत्तेदार सब्जियां खिलाई। उन्होंने 21 गरीब लोगों को कंबल वितरित किए। शिवराम सिंह ने जिले के सभी मठ, मंदिरों, गुरुद्वारों की साफ सफाई कर स्वच्छ और सुंदर बनाने को कहा।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता को देव कार्य मानकर हम सभी अपने घर, गली, मोहल्लों, पार्क, मठ, मंदिर, जैन मंदिरों में स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पांच सौ वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दिव्य, भव्य मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। यह उत्सव केवल अयोध्या का नहीं बल्कि सभी देशवासियों का है। नरेश कठेरिया, रमाकांत शर्मा, विनोद मिश्रा, जसविंदर सिंह, हरि स्वरूप तिवारी, अर्जुन बेरिया, शिव पूजन सविता रहे।
ये भी पढ़ें- Kanpur News: अयोध्या से जुड़ने की ललक, राम मंदिर बना आभूषण, CSJMU में जलेंगे इतने दीप... होगा श्रीरामचरितमानस का पाठ
