पीलीभीत: रोकने के आदेश के बाद भी निकला संविदा चिकित्सक का वेतन, जवाब तलब
मेडिकल कॉलेज की महिला विंग में कार्यरत डॉक्टर की चल रही थी जांच
demo image
पीलीभीत, अमृत विचार: मेडिकल कॉलेज की महिला विंग में कार्यरत संविदा चिकित्सक की जांच चल रही है। विभिन्न आरोपों में घिरे संविदा चिकित्सक का जांच पूरी होने तक वेतन रोकने के आदेश तो दिए गए थे लेकिन महिला विंग के सीएमएस ने जांच पूरी होने से पहले ही वेतन निकाल दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने महिला अस्पताल के सीएमएस का स्पष्टीकरण तलब किया है। तीन दिन के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
मेडिकल कॉलेज की महिला विंग में कार्यरत संविदा पर तैनात एनेस्थीसिया डॉक्टर की बीते दिनों मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि उनके द्वारा कई अन्य अस्पतालों में भी सेवा दे रहे हैं। जिसकी जांच चल रही है।
प्रमुख सचिव को भेजी गई शिकायत में जिलाधिकारी के स्तर से जांच लंबित है। इस मामले में मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य ने जांच समिति गठित करते हुए प्रकरण से संबंधित एक संविदा चिकित्सक का मानदेय रोकने के आदेश दिए थे।
मगर चिकित्सक को वेतन देने के लिए उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना कर दी गई। जब मामले की जानकारी कराई गई तो मामला सही पाया गया। अब महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश कुमार का स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य की ओर से सीएमएस का जवाब तलब किया गया है। जवाब मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: ओटीएस योजना आई काम, पावर कारपोरेशन ने वसूले दो माह में पांच करोड़
