लखनऊ में TLM व विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों के साथ शिक्षकों की भी दिखेगी प्रतिभा, मंगलवार को होगा आयोजन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। जेडी माध्यमिक लखनऊ मंडल की ओर से समग्र शिक्षा राज्य स्तरीय विज्ञान एवं टीएलएम प्रदर्शनी का आयोजन 16 जनवरी मंगलवार को किया जायेगा। इस प्रदर्शनी में टीएलएम शिक्षक संवर्ग में लखनऊ से जीजीआईसी शाहमीना रोड की सहायक अध्यापिका गरिमा मिश्रा,तथा जीजीआईसी बेहटा की सहायक अध्यापिका रेनू सिंह प्रतिभाग करेंगी। वहीं सीनियर संवर्ग में वेणी माधव इण्टर कॉलेज हरदोई की हर्षिता प्रतिभाग करेंगी। जूनियर संवर्ग में कृषक  इण्टर कॉलेज गोला गोकर्णनाथ खीरी से शशांक शुक्ला शामिल होंगे।

टीएलएम शिक्षक संवर्ग में रायबरेली जनपद से जीजीआईसी रायबरेली की सहायक अध्यापिका अनुकृति गुप्ता प्रतिभाग करेंगी। समग्र शिक्षा अभियान माध्यमिक के अन्तर्गत सम्पन्न होने वाली राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन 16 जनवरी को प्रातः दस बजे से राजकीय जुबिली इण्टर कॉलेज निकट सिटी स्टेशन लखनऊ में किया जायेगा। 

जेडी माध्यमिक लखनऊ मंडल डॉ प्रदीप कुमार करेंगे शुरूआत

इस प्रदर्शनी की शुरूआत लखनऊ मंडल जेडी माध्यमिक डॉ प्रदीप कुमार सिंह करेंगे। प्रदर्शनी की जिम्मेदारी भी उन्हीं को सौंपी गई है। राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा की इस प्रदर्शनी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। राज्य स्तरीय प्रदर्शनी व टीएलएम प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के सभी 18 मण्डलों से चयनित जूनियर संवर्ग के 18 छात्र छात्राएं ,सीनियर संवर्ग से चयनित 18 छात्र छात्राएं तथा टी एल एम संवर्ग से चयनित कुल 54 शिक्षक शिक्षिकाएं (कुल 36 छात्र छात्राएं व 54 शिक्षक-शिक्षिकाएं) प्रतिभाग कर अपने अपने मॉडल्स व टी एल एम का प्रदर्शन करेंगे

आठवां स्थान तक पाने वाले छात्र होंगे सम्मानित

राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में सम्मिलित होने वाले कुल प्रतिभागियों में से चयनित प्रथम स्थान से आंठवे स्थान तक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरष्कृत किया जाएगा तथा टी एल एम प्रदर्शनी से चयनित उत्कृष्ट टी एल एम वाले तीन शिक्षक/शिक्षिकाओं को पुरष्कृत भी किया जाएगा। प्रदर्शनी की समस्त तैयारियों में उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक लखनऊ मण्डल रेखा दिवाकर,जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ राकेश कुमार,जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय रावेन्द्र सिंह बघेल,सह जिला विद्यालय निरीक्षक जय शंकर श्रीवास्तव, सह निरीक्षक आंग्ल भारतीय विद्यालय उत्तर प्रदेश मनीषा द्विवेदी की अहम भूमिका है। 

कोट..........
नई शिक्षा नीति 2020 की मुख्य अवधारणाओं को रेखांकित करने तथा शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य की पूर्ति के लिए समग्र शिक्षा अभियान माध्यमिक के अन्तर्गत प्रथम बार टी एल एम आधारित प्रदर्शनी का आयोजन क्रमशः जनपद,मण्डल,राज्य स्तर पर किया जा रहा है
डॉ. दिनेश कुमार मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ मण्डल

ये भी पढ़े:- राष्ट्रीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2023: माध्यमिक शिक्षा विभाग ने रचा इतिहास, पदक विजेताओं ने देश का नाम रोशन करने का लिया संकल्प

संबंधित समाचार