अयोध्या: संदिग्ध हालात में गोली लगने से अधिवक्ता की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या,अमृत विचार। नगर कोतवाली के ककरही बाजार क्षेत्र में सोमवार को संदिग्ध हालात में गोली लगने से अधिवक्ता की मौत हो गई। ककरही बाजार निवासी पूर्व पार्षद बीना सोनकर के पुत्र व अधिवक्ता सुरेश कुमार सोनकर का सोमवार देर शाम रक्तरंजित शव उनके आवास स्थित कमरे में मिला। शव के पास ही उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर भी मिली है। परिवार की ओर से जिला अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया।

सुरश कुमार प्रापर्टी डीलिंग का भी काम करते थे और इधर व्यवसाय ठीक न होने के चलते आर्थिक दिक्कत का समाना कर रहे थे। वहीं उनका मकान 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण में आ रहा था। परिवार वालों का कहना है कि कुछ समझ में नहीं आ रहा कि क्या हो गया।  नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि छानबीन में हमले जैसी कोई बात नहीं आई है।  प्रथदृष्ट्या आत्महत्या का मामला लग रहा है, मौत की असली वजह की जानकारी के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।

यह भी पढ़ें:-नीति आयोग का दावा- भारत में नौ वर्ष में 24.82 करोड़ लोग गरीबी से उबरे

संबंधित समाचार